गाँव में जाकर चिकित्सक कर रहे हैं निरीक्षण
कोरोना
सघन सर्वे अभियान में न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और
मितानिन जानकारी एकत्र कर रही हैं, बल्कि
जिला स्वास्थ्य के आला अधिकारी भी लगातार ग्रामीण अंचलों में दौरा कर
वस्तुस्थिति से अवगत हो रहे हैं।
इस कड़ी में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने महासमुंद से सरायपाली के बीच
ग्रामीण अंचलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण अमला सर्वप्रथम
हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टर बोडरीदादर पहुंचें। जहां चिकित्सकों और उनके
दल ने बुजुर्गों की जांच की।
इसके अलावा 12 प्रकरणों
में अनियमित रक्तचाप एवं मधुमेह की शिकायत मिली, साथ ही
ग्राम भ्रमण के दौरान 05 लोगों में
कोविड-19 संबंधित
लक्षण पाए जाने पर उनकी कोविड-19 जांच भी की गई। उप स्वास्थ्य
केन्द्र भदरसी एवं बिहाझर में मुख्यालय में निवास नहीं करने वालो को
नोटिस जारी किए गए एवं आंगनबाड़ी में प्रदाय की जा रही सेवाओं का भी जायजा
लिया गया। अमले ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों से मुलाकात की और कोविड-19 के
संबंध में अद्यतन दिशा-निर्देशों एवं क्रियान्वयन गतिविधियों के
बारे में अवगत कराते हुए विशेष कर गर्भवती माताओं के प्रकरणों में फोकस करने
के लिए कहा गया।