गांव में जाति हिंसा भड़काने वाले घटना को दिया गया अंजाम, तालाब की बाउंड्री और पछड़ी में बड़े-बड़े शब्दों में लिख दिया गया भड़काऊ शब्द.
बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत छुइपाली में कुछ अज्ञात दबंगो ने गांव में जाति हिंसा भड़काने वाले घटना को अंजाम दिया गया है, जानकारी के अनुसार गांव के तालाब में एक वर्ग के ख़िलाफ बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का उल्लेख किया गया है. जिसमे लिखा है कि साइड में नहायें और अवकात में रहें.
जहां भारत मे जाति और धर्म के नाम पर आए दिन बवाल मचता है, वहीं बसना टोल नाका के समीपस्थ गांव छुइपाली में SC वर्ग के ख़िलाफ गांव के तालाब में नहाने के लिए मना किया गया. मामले में छुईपाली के सरपंच से जानकारी लेने पर बताया गया कि कल 7 बजे गांव के एक व्यक्ति ने मेरे पर आकर इस बात की जानकारी दी.

जिसके बाद गाँव के सरपंच आज सुबह गांव के लोगो के साथ तालाब में गए थे. सरपंच ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जाति सूचक शब्दों का उल्लेख किया गया है और साथ सरपंच ने बताया कि ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन में भी इसकी चर्चा की गयी है.
सरपंच ने बताया कि इस बात पर निर्णय लेकर गांव में मुनादी करवाया गया है कि आज 12 बजे तक गांव का कोई भी व्यक्ति जो इस गलत कार्य को किया है वह सबके सामने में बताए और माफी मांग ले. उसको एक बार मौका दिया जाएगा अन्यथा 12 बजे के बाद पँचायत द्वारा एसडीएम सरायपाली और थाना को अपराध दर्ज करवाने शिकायत किया जाएगा.
इस विषय पर चौहान सेना के प्रदेश अध्यक्ष चतुरी नंद जी से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर इस निंदनीय घटना पर जल्द कार्यवाही नही हुई तो चौहान सेना इस पर अपने तरीके से कार्यवाही करेगा. और समाज का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही करेगा. बताया गया कि 21 तारीख को चौहान सेना के तरफ से रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा और एफ आई आर भी दर्ज कराई जाएगी.
वहीं भंवरपुर क्षेत्र से विजय चौहान का कहना है कि यदि जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की गयी तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा.