ग्राम बिरकोनी में अवैध शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जगमोहन चन्द्राकर के होटल के पीछे से अवैध शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरकोनी में जगमोहन चन्द्राकर को अपने होटल पीछे एक सफेद हरा रंग के थैला में अवैध शराब के साथ घेरा बंदी कर पकड़ा.
जहाँ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद, हरा रंग के थैला के अन्दर 06 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की किमती 720 रूपया एवं 02 अध्धी गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब जुमला 750 एम.एल किमती 480/-रूपया और 10 पौवा केप्टन क्लब व्हीस्की अंग्रेजी शराब किमती 1200 /- रूपया. कुल जुमला 3630 एम.एल कुल किमती 2400/- रूपया जप्त कर आरोपी जगमोहन चन्द्राकर पिता भाऊलाल चन्द्राकर उम्र 62 वर्ष ग्राम बिरकोनी का कृत्य अपराध धारा 34(A) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें