छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन बसना की बैठक संपन्न  - CG Sandesh

छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन बसना की बैठक संपन्न

बसना- छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन बसना की आवश्यक बैठक मामा भांचा जंगल परिसर खोकसा मे रखी गई। बैठक में युनियन को मजबूत बनाने व पत्रकार साथियों के हित मे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान वरिष्ठ पत्रकार ने पत्रकारों को एक जुट होने का आव्हान किया। देश प्रदेश मे पत्रकारों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किये जाने को लेकर चिंता व्यक्त की और आगे कहा कि पत्रकार साथियों के साथ कोई व्यक्ति चाहे वह भू माफिया हो या खनन माफिया हो। पत्रकारों के हो रहे हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने हेतु मुख्य मंत्री छ ग शासन से युनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित गौतम जी के नेतृत्व मे मांग किये जाने बात कही।बैठक मे उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। वही ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग नायक ने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी के ऊपर अत्याचार को सहन नहीं किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जायेगा।

उक्त बैठक मे मुख्य रूप से संतोष पटेल जिला महासचिव,अनुराग नायक ब्लाक अध्यक्ष,प्रताप रूद्र साहू,उत्तर कौशिक,केशव साहू,जय कुमार सारथी,दिलीप सिदार,भोज प्रधान,दासरथी चौहान सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें