घरेलु विवाद पर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, हाथ में फ्रेक्... - CG Sandesh

घरेलु विवाद पर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, हाथ में फ्रेक्चर

बसना थाना अंतर्गत ग्राम आरंगी में घरेलु विवाद पर पति द्वारा अपनी पत्नी से मारपीट किया गया. जिससे उसके हाथ में फ्रेक्चर आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.


मिली जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर 2020 को प्रार्थीया कचरा बाई पति संतोष चौहान उम्र 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके पति द्वारा घरेलु विवाद पर हाथ मुक्का से मारपीट करने से उसके दाहिने हाथ में चोंट आयी थी. जिसे सीएचसी बसना से मुलायजा कराया गया था. जिसपर डाक्टर द्वारा एक्सरा कराने की सलाह देने पर प्रार्थी ने सीएचसी सरायपाली में एक्सरा कराया. जिसके बाद 20 अक्टूबर 2020 को एक्सरा रिपोर्ट प्राप्त हुआ तो उसमे डाक्टर द्वारा फ्रेक्चर होना लेख किया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने संतोष चौहान के विरुद्ध अपराध धारा 325 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें