अछोला में पुरानी बात की रंजिश को लेकर मारपीट दो मामले दर्ज
ग्राम अछोला थाना तुमगांव में पुरानी बात की रंजिश को लेकर मारपीट गाली गलौच होने से मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर 2020 को रात्रि 09 बजे के आसपास सीतला चौक अछोला में राम कुमार साहू बैठा था उसी समय गांव के प्रतीक, सौरभ एवं प्रशांत ठाकुर आये और राम कुमार साहू को पुरानी रंजीश की बात को लेकर अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए लाठी डण्डा, हांथ मुक्का से तीनों एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये. जिससे प्रार्थी राम कुमार साहू को चोंट आया है. मामले की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.
वहीं 20 अक्टूबर 2020 के सुबह करीबन 11.30 बजे निलेश सोनबेर पडोस के रामाधार के किराना दुकान के पास खडा था जिसे गांव के बोधकुमार पुरानी रंजिश की बात को लेकर अपने भाईयों सुरेश सोनबेर, कृष्णा सोनबेर के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया. तथा बोधकुमार का साथी गब्बर गाली गलौच कर डण्डा से मारपीट कर रहा था. जिसे बिजिया बाई निलेश की माँ और पिता आनंद जाकर मेरे बेटे को क्यों मारपीट रहे हो कहकर छुडाये तो उन्हें भी बोधकुमार, सुरेश सोनबेर, कृष्णा सोनबेर द्वारा तुम लोग क्यों छुडाने आये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच किये तथा गब्बर द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हांथ में रखे डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. मामले की शिकायत पर बोधकुमार, सुरेन्द्र सोनबेर, कृष्णा सोनबेर और गब्बर पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.