दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, धक्का देकर कहा घर से निकल जाओ
दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के चलते महासमुंद थाना के ग्राम खरोरा में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए अपनी पत्नी को घर से निकल जाओ कहा गया. जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की है.
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान 21 अक्टूबर 2020 को सुबह 10.00 बजे अपनी पत्नी मीना चौहान को घर से निकल जाओ कहकर धक्का मुक्की कर मारपीट कर रहा था. तथा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था.
बताया गया कि महिला के पति का दूसरी महिला ग्राम बिरकोनी निवासी के साथ अवैध संबंध है. जिन्हें विगत 15 अक्टूबर 2020 को दोनो को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के द्वारा थाना लाया गया था एवं समझाईश देकर भविष्य में ऐसी गलती नही दोहराने की सलाह दी गई थी. किंतु महिला के पति द्वारा थाने से जाने के बाद अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया एवं उसके साथ मारपीट किया.
इसके बाद 21 अक्टूबर 2020 को लगभग 10 बजे मोबाईल के माध्यम से जब महिला का पति वह दूसरी महिला से बात कर रहा था जिसे उसकी पत्नी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर भगा दिया एवं बच्ची को कमरे में बंद कर दिया एवं खुद भी कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. जिसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपनी सास को मोबाईल के माध्यम से दी. उतने में महिला का पति उसका मोबाईल को छीनकर सीम कार्ड को निकालकर फेंक दिया.
इसके बाद महिला के सास के द्वारा मोबाईल के माध्यम से महिला के भैया एवं भाभी जो नया रावणभाठा महासमुंद में रहते है उनको घटना क्रम की जानकारी दी गई. जिसे सुनकर दोनों आये और बार बार दरवाजा खोलने के लिये कहा गया. लेकिन दरवाजा नही खोला गया एवं घर के सामान को तोड़ने फोड़ने लगा. तब 112 को डायल करने की बात कही तो दरवाजा खोलकर महिला के पति ने उसकी भाभी के साथ झुमा झपटी किया और जान से मारने की धमकी देते हुये घर से कही भाग गया. मामले की शिकायत पर आरोपी पति राजकुमार चौहान के विरुद्ध धारा 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.