मेरा लाईन क्यों काटे हो कहकर गाली गलौच और मारपीट।
थाना तुमगाव में मेरा लाईन क्यों काटे हो कहकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया 21 अक्टूबर को दोपहर 02 बजे से 03 बजे के मध्य ग्राम अछोली के ख्याति स्टोन में अवैध रूप से पत्थर फैक्ट्री में चला रहा था, जिसे विभाग के अधिकारी द्वारा अवैध लाईन को काटने का निर्देश मिलने पर ग्राम अछोली जाकर उक्त अवैध चल रहे लाईन को स्टाफ द्वारा काटा गया था. जिस बात को लेकर हरीश यदु पिता क्लब पारा महासमुन्द अपने 02 साथी के साथ कार्यालय में शाम करीबन 04 बजे में आया और कार्यालय परिसर में हरीश यदु मेरा लाईन क्यों काटे हो कहकर, मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए आशुतोष राम एवं उनके स्टाफ अनिल कुमार धनुक, राजेश साहू, वेदकुमार वर्मा, नितिन ठाकुर को गाली गलौच करते हुए, ट्रान्सफार्मर को जला दूंगा, मेरा लाईन नहीं चलेगा तो कोई फैक्ट्री खदान का लाईन नहीं चलेगा कहकर, जान से मारने की धमकी दिया है। मामले की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 294,506 कायम कर विवेचना पर लिया है.