शराब के नशे में बोला करिया, मना करने पर किया मारपीट. - CG Sandesh

शराब के नशे में बोला करिया, मना करने पर किया मारपीट.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम बेमचा में शराब के नशे में मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर शाम को पीयुष नाविक, शंकर लाल ध्रुव व संजय पाडेय के साथ मोटर सायकल से शराब लेने बेमचा भट्ठी गया था. जहाँ से वे लोग शराब लेने के बाद तुमगांव रोड बेमचा की ओर गये और रास्ता रोड किनारे बेमचा में बरगद झाड़ के नीचे शराब पीने के लिए बैठे हुये थे.


उसी समय पीयुष नाविक का जान पहचान का राजू यादव निवासी सिचाई कालोनी महासमुंद के साथ चार अन्य व्यक्ति उनके पास आये. जिनमे से एक व्यक्ति शराब पीया हुआ था जो उनके पास आकर जोर से करिया चिल्लाया, तब पीयुष नाविक उक्त व्यक्ति को बोला कि किसको करिया बोल रहा है इस बात पर उक्त व्यक्ति के द्वारा पीयुष नाविक को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर पीयुष के सिर पे बियर बोतल मारा. जिससे पीयुष के सिर में चोट लगा है एवं दुबारा मारते समय पीयुष उक्त व्यक्ति के हाथ को पकड़ा तो पीयुष के दांये आंख के पास बाटल के कांच से चोट आया. उक्त व्यक्ति पीयुष को जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गया. मामले की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 294 ,323 ,506 कायम कर विवेचना पर लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें