जाति हिंसा को बढ़ावा देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गि... - CG Sandesh

जाति हिंसा को बढ़ावा देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बसना थाना अंतर्गत छुइपाली और सिंघनपुर के मध्य तालाब में पछड़ी और बाउंड्री वाल में जाति सूचक शब्दों को लिखकर जाति हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया था. जिसमें ग्राम पंचायत छुईपाली और समाज के लोगो ने आक्रोश जताते हुए. बसना थाना में शिकायत किया गया था. जिसपर बसना थाना में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया गया था.

इधर आरोपियों के पुलिस के पकड़ से बाहर होने के कारण कल बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में प्रदर्शन किया गया. और ज्ञापन सौपकर जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की थी. वहीं पुलिस ने आज मामले से जुड़े 3 आरोपियों गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

जिसमे जयकुमार बुडेक पिता परमानंद बुडेक उम्र 19 वर्ष, सचिन बरिहा पिता जगदीश बरिहा उम्र 19 वर्ष, शिवकुमार,  पिता अशोक बढाई उम्र 20 निवासी छुईपाली शामिल है.

इस प्रकरण में धारा 34 भादवि, 3(1), (प)/3(1).(य.क),(अ) एसटी/एससी एक्ट के तहत आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें