अवैध शराब परिवहन करते पकड़ाया - CG Sandesh

अवैध शराब परिवहन करते पकड़ाया

महासमुंद पुलिस ने 23 अक्टूबर 2020 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति नयापारा को मोटरसायकल क्रमांक CG06GT 0329 में एक सफेद रंग के थैला में अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ने से अपना नाम लक्ष्मीनारायण ठाकुर पिता सोहन ठाकुर उम्र 25 साल निवासी महामाया पारा वार्ड नं 15 थाना महासमुंद का रहने वाला बताया. तथा अपने मोटर सायकल में रखे सफेद रंग के थैला के अंदर शराब रखना बताया.


पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर संदेही लक्ष्मीनारायण ठाकुर के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला के अंदर 32 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 5760 ML किमती 2560 रूपये रखे मिला. जिसे एवं मोटरसायकल CD110 ड्रीम क्रमांक CG06GT 0329 किमती करीबन 35000/- रूपया कुल जुमला रकम 37560/- रूपये को पुलिस ने जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें