शराब के नशे में मारपीट. - CG Sandesh

शराब के नशे में मारपीट.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम साराडीह में शराब के नशे में मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र बघेल 23 अक्टूबर को खाना खाकर गांव के ही रंगमंच के पास मोनु चंद्राकर के साथ बैठा था. तब वही पर गांव के ओमप्रकाश कुर्रे और पंकज कुर्रे मोटर सायकल से शराब के नशे में आये.

जिसे धर्मेन्द्र ने दोनों को पूछा कि रात में कहां घुम रहा है घर में आराम क्यो नही कर रहा है. इतना कहने पर ही ओमप्रकाश और पंकज ने धर्मेन्द्र को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्का से मारपीट किये. उसी बीच हो हल्ला की आवाज सूनकर राधेश्यादम कुर्रे आया और धर्मेन्द्र को बोला कि मेरे लड़को के साथ लड़ाई झगड़ा क्यो कर रहे हो बोलते हुए मां बहन की गाली देते हुए लोहे की राड से धर्मेन्द्र के सिर में मारा जिससे धर्मेन्द्र को चोट आकर खून बहने लगा. मामले की शिकायत पर तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें