बड़ी लापरवाही : मरते-मरते बचा चालक, निर्माणाधीन मार्ग में संकेतक नही होने के कारण रात को गड्ढे में गिर रहे हैं लोग.
लोक निर्माण विभाग के एडीबी प्रॉजेक्ट के तहत देवरी-सलडीह-गढफुलझर-तोषगांव-तोरेसिंहा मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है. विभाग की लापरवाही के कारण आज 2 लोगो का जान भी जा सकती थी.
गढफुलझर से तोषगांव के निर्माणाधीन मार्ग में आज देर शाम लगभग 7 से 8 बजे के मध्य चिमरकेल निवासी लक्ष्मी प्रसाद चौहान नाम का व्यक्ति और उसका एक साथी बसना से घर जाते समय लोक निर्माण के ए डी बी प्रोजक्ट के तहत करवाए जा रहे मार्ग के में पुल निर्माण के लिए खोदे गए गढ़े में गिर गए. घटना स्थल पर पीछे आ रहे है चालको ने उन्हें उठाया.
बताया गया कि लक्ष्मी प्रसाद के हाथ में फेक्चर आ गया है और उसके दुसरे साथी को हल्का फुल्का चोट आई है. लोक निर्माण विभाग के ए डी बी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणधीन मार्ग और पुल में किसी भी तरह के घटना से बचने और डायवर्शन मार्ग के लिए संकेतक नही लगाया गया है. रात में अचानक इस मार्ग में सफर करने वाले लोगो को पता नही चल पा रहा है. जिस मार्ग में प्रतिदिन आना-जाना होता है उस मार्ग को में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए है. विभाग की लापरवाही के कारण आने-जाने वाले लोगों पर खतरा उत्पन्न हो गया है.
मामले में परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार जैन को संपर्क करके जानकारी लेने पर तुरंत ही संकेतक बोर्ड लगवाने की बात कही है, और दुर्घटना में हुए घायल व्यक्तियों से भी संपर्क करने की बात कहा गया है.
