हाथी के कुचलने से किसान की मौत,पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान - CG Sandesh

हाथी के कुचलने से किसान की मौत,पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान

जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर धनसूली गांव में आज सुबह हाथी के कुचलने से एक किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गणेश सतनामी अपनी पत्नी के साथ सुबह खेत गया था। जहां एक दंतैल हाथी से उनका सामना हो गया। इससे पहले कि गणेश संभल पाता। हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी को हमला करते हुए देखकर गणेश की पत्नी गांव की ओर सरपट भागी। भागकर वह जान बचाने में कामयाब हो गई। लेकिन हिंसक हो चुके दंतैल हाथी ने उसकी मांग उजाड़ दी।

सूचना पर ग्रामीण और वन विभाग का अमला घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक हाथी जीवतरा जंगल की ओर बढ़ गया था। गणेश (40) की लाश धान की बालियों के बीच खेत में पड़ी हुई थी। पुलिस लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें