सड़क हादसा में बाप-बेटा के साथ मामा की मौत - CG Sandesh

सड़क हादसा में बाप-बेटा के साथ मामा की मौत

तुमगांव कोडार खल्लारी माता के पास दोपहर 1.30 बजे के आसपास बस व् बाइक दुर्घटना में 3 लोगो की मौत हो गई है. बताया जाता है कि तीनों मृतक बाप-बेटा व् मामा है व् पटेवा निजी कार्य से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया.घटना की जानकारी होने पर 112 व् तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जांच करते हुए आगे की कार्यवाही कर रही है.

तुमगांव पुलिस थाना के SI व् विवेचना अधिकारी रमानीलाल से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत बेमचा के वार्ड नम्बर 05 निवासी गोपीचंद ध्रुव पिता मन्नू ध्रुव (42) भगवती ध्रुव पिता गोपीचंद ध्रुव (15)जो पिता-पुत्र है वही सोरिद निवासी केजूराम ध्रुव पिता चमरू ध्रुव (65) जो गोपीचंद का मामा है तीनों सुपर स्प्लेंडर बाइक CG-06-GC 8436 से निजी कार्य से पटेवा जा रहे थे तभी कोडार खल्लारी माता मन्दिर के पहले सडक के किनारे खड़ी बस CG06- H-2500 से बाइक टकरा गई जिससे घटना स्थल पर तीनों की मौत हो गई.शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें