पत्नी पर पति ने किया फावड़ा हमला, घर लाते समय हुई मौत
आज बसना थाना
अंतर्गत ग्राम भंवरचुआं में रामधन यादव पिता तिलकराम यादव उम्र 33 की पत्नी की मौत
के मामले में बसना पुलिस ने जीरो मर्म कायम किया है, जिसे जाँच के बाद आगे की
कार्यवाही हेतु झारखण्ड भेजा जायेगा.
बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रामधन यादव अपने परिवार के साथ ईटा भट्टी काम करने रांची गया था. जहाँ कल सुबह करीब 10 बजे रामधन यादव की पत्नी जब मिट्टी कोड़ाई का कार्य कर रही थी उस समय रामधन यादव ने फावड़ा से अपनी पत्नी के सिर में मार दिया जिससे वह घायल हो गयी.
घायल होने के बाद रामधन यादव की पत्नी को रांची के अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से रिफर करने पर उसे उसके परिवार वालों द्वारा घर लाते समय सारंगढ़ के पास उसकी मौत हो गयी.अन्य सम्बंधित खबरें