आधार कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता बायोमेट्रिक करना ... - CG Sandesh

आधार कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता बायोमेट्रिक करना भी निःशुल्क : कलेकटर

कलेकटर गोयल ने आधार कार्ड बनाने में पैसों की माॅग की शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। बायोमेट्रिक करना भी निःशुल्क है। कुछ आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क है, उससे ज्यादा राशि मांगने से संबंधित सेवा केन्द्रों पर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से कहा कि जिले में 25 आधार सेवा केन्द्र हैं, जो शासकीय भवनों में चल रहें है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र में सुनिश्चित कर लें वे सही तरीके से संचालित हो रहे है या नहीं। सभी आधार सेवा केन्द्रों में आधार सेवा शुल्क की सूची अवश्य चस्पा कराएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें