चोरी करने के नियत से घर में घुसने पर मामला दर्ज.
थाना महासमुन्द अंतर्गत सुभाषनगर में चोरी करने के नियत से घर में घुसने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि रामहंस मीना जो कि मुन्ना देवार पार्षद के घर पर किराये के मकान में रहता है. 28 अक्टूबर को रात्रि 03 बजे अपने कुत्ता को दिशा मैदान कराने बाहर ले जाने के लिये उठा तो उसके घर के पास एक व्यक्ति खडा था. जिसे उसने अपने घर के अन्दर से खिडकी के कांच से देखा तो वह व्यक्ति उसके घर को ताक झांक कर रहा था और बगल के दरवाजा में लगे ताला को पर्दा हटाकर देख रहा था.
इसके बाद रामहंस मीना दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो उक्त व्यक्ति भागते हुये मेन गेट के दरवाजा के पास पहुंच गया जिसे रामहंस मीना दौडा कर पकडा. उसके साथ किराये के मकान में रहने वाले सुधीर पासवान एवं मकान मालिक मुन्ना पार्षद को भी उठाया जो मौके पर आये पारा मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गये थे जो बताये की उक्त व्यक्ति अविनाश गिरी है. जो 28 अक्टूबर 2020 के रात्रि में 03 बजे उसके घर के मेन गेट एवं चैनल गेट को खोलकर चोरी करने के नियत से घर आंगन अंदर घुसा था. जिनके द्वारा मौके पर 112 वाहन को बुलाकर अविनाश गिरी को थाना ले जाया गया. पुलिस ने आरोपी अविनाश गिरी के खिलाफ धारा 457 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.