बाल संप्रेक्षण गृह बरोडा बाजार महासमुंद में मानसिक स्वास्थ्य... - CG Sandesh

बाल संप्रेक्षण गृह बरोडा बाजार महासमुंद में मानसिक स्वास्थ्य जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।

दिनाँक 29 अक्टूबर 2020 को बाल संप्रेक्षण गृह बरोडा बाजार महासमुंद में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ आर के परदल मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी व डॉ छत्रपाल चन्द्राकर जिला नोडल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निर्देशन पर मानसिक स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 बच्चों में 6 बच्चों में बाकी बच्चों के अपेक्षा मानसिक तनाव ज्यादा देखा गया। बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया।

बच्चों को जीवन कौशल विकास के तहत आपसी समन्वय , समूह चर्चा, डिसीजन मेकिंग, सीखने की सिद्धांत, खेल के माध्यम से बताया गया। बाल संप्रेक्षण गृह में अलग अलग प्रकार के केस मिले है। जो कि मनोसामाजिक, परिवारिक, ब्यवहारिक , व्यक्तित्व समस्या और मनोवैज्ञानिक से जुड़े मिले है। बारी बारी से बुला कर परामर्श दिया गया। तनाव को कम करने के लिये नियमिति दिन चर्या में योग चिकित्सा व योग साधना को शामिल करने की सलाह दिया गया। कोविड 19 के सुरक्षा साफ सफाई , सोशल डिस्टेंस, हेंड वाश, ब्यक्ति गत सफाई के साथ आसपास के सफाई के बारे में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में रामगोपाल खुंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, सु श्री टिकेश्वरी गोस्वामी मनोवैज्ञानिक , संस्था के संचालक, परामर्शदाता व अकाउंटेंट का सहयोग रहा स्पर्श क्लिनिक जिला अस्पताल महासमुंद द्वारा आयोजन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें