महासमुंद : कृषि बिल के विरोध में जिले के 87 हजार किसानों ने किए हस्ताक्षर
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल के विरोध में जिले के 87 हजार किसानों ने हस्ताक्षर किया है। किसानों के हस्ताक्षरयुक्त कॉपी कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को सौंपा है। डॉ चंद्राकर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश में कृषि बिल लाया गया है, जिसे देशभर के किसानों में काफी गुस्सा है।
बिल को लेकर किसानों का विरोध देखने को मिल रहा है और लगातार कई राज्यों
में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में
किसान इस कृषि बिल को लेकर अपना गुस्सा हस्ताक्षर के जरिए जाहिर कर रहे
हैं। इसी के तहत जिले के 87 हजार किसानों ने विरोध स्वरूप हस्ताक्षर किया
है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें