मोटर साइकल में भिडत मामला दर्ज.
थाना महासमुंद अंतर्गत पिटियाझर के पास मोटर सायकल में भिडत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि ईश्वर ढीढी निवासी ग्राम साराडीह 29 अक्टूबर के सुबह 08.00 बजे अपनी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्र0 CG 04 NB 2577 में अपने बडे भाई गोकुल ढीढी को पीछे बैठाकर काम पर जा रहा था.
इस दौरान पिटियाझर के आगे मील के पास करीब 09.00 बजे पंहुचा था. तभी सामने से हिरो होण्डा स्पेलेडर प्लस क्र0 CG 10 EB 2237 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज एव लापरवाही से उपेक्षा पूर्वक चलाकर ईश्वर ढीढी के मोटर सायकल को सामने से जोरदार टक्कर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे ईश्वर ढीढी और उसका बड़ा भाई गोकुल ढीढी दोनो मोटर सायकल से नीचे गिर गये, ईश्वर ढीढी दाहिने हाथ के उगली में, बाया पैर की उगली एवं घुटने में चोट आयी है तथा गोकुल ढीढी का दाहिना पैर चोट ग्रस्त हो गया.
जिसे एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल महासमुन्द इलाज के लिये ले जाया गया. इस घटना में ईश्वर ढीढी का मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले की शिकायत पर आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.