20 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
तुमगांव पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर ओवरब्रीज के नीचे भोरिंग रोड तुमगांव से अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति ओवरब्रीज के नीचे भोरिंग रोड तुमगांव में खडा हुआ मिला. जो पुलिस को वर्दी में देखकर भागने लगा जिसे पकडकर अतुल ढीढी पिता बेदराम ढीढी उम्र 30 साल के पास उसके दाहिने हाथ में रखे एक सफेद रंग के थैला की तलाशी लेने पर थैले के अंदर 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा मे 180 M.L. शराब भरी हुई, जुमला 3600 एम. एल. किमती 1600 रूपये रखा मिला. जिसपर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें