एक बार फिर बसना से भँवरपुर-सागरपाली मार्ग में हो गए अनगिनत ग... - CG Sandesh

एक बार फिर बसना से भँवरपुर-सागरपाली मार्ग में हो गए अनगिनत गड्ढ़े, सारंगढ़ तक के लिए बनी मास्टर प्लान तैयार का कुछ पता नही !

गड्ढे बचाने के चक्कर आपस मे टकराने की बनी रहती है आशंका.

भँवरपुर से बसना मार्ग पसर एक बार फिर से गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देने लगे है. बसना से भँवरपुर तक अनगिनत गढे हो चुके है. कई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे किसी घटनाओं का इंतज़ार कर रहे है.

बता दे कि पिछले बार लगभग 1 वर्ष पहले इस मार्ग का मरम्मत किया गया था. लेकिन इस बार फिर से इस मार्ग में अनगिनत गड्ढे दिखाई देने लगे है.

मार्ग का उपयोग सागरपाली-भँवरपुर और सुदूर अंचलों के 50 गांव के लिए बसना मुख्यालय आने का एक मात्र मार्ग है. वहीं इस मार्ग में कई बड़े व्यवसायिक आद्योगिक एवं खनन में लगे वाहनों का आना जाना दिन रात लगे रहता है. मार्ग में इतने गड्डे हो चुका हैं कि कई बार गड्ढों से बचने के प्रयास में आपस मे टकराने की स्तिथि बन जाती है.

बताया जाता है कि खनन और कई बड़े आद्योगिक वाहन छुइपाली के टोल से बचने के लिए. बसना के बिहारी ढाबा से भँवरपुर होते हुए उमारिया कनकेबा मार्ग से सरायपाली भी निकलते है. जिससे लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय करके बड़े वाहन अपना टोल टैक्स बचा लेते है. जिससे शासन को तो नुकसान होता ही है ऊपर से ग्रामीणों मार्गो में हमेशा दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है.

सबसे ज्यादा नुकसान और गड्ढे धानापाली और भँवरपुर के पेट्रोल टंकी, कराभौन जाने वाले मार्ग के पास है. यहाँ कई बड़े गड्ढे बन चुके है. मरम्मत को लेकर जिम्मेदार विभाग ध्यान नही दे रहा है.

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रधान से संपर्क करने पर बताया कि जल्द ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा. आपको बता दे कि 2 वर्ष पूर्व बसना से भंवरपुर होकर सारंगढ़ तक बनेगी फोरलेन, 30 किमी कम होगी दूरी की खबर से लोगो मे एक बड़ी योजना के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन इस योजना का क्या हुआ इस बारे में एसडीओ  प्रधान से पुछने पर बताया कि अभी की स्तिथि क्या है इस योजना के बारे में मुझे कुछ पता नही.

बता दे कि 2 वर्ष पहले के जानकारी के अनुसार बसना से सारंगढ़ तक के लिए नई सड़क का मास्टर प्लान तैयार था जिसके लिए टेंडर जारी किया जाना था. बसना से भवंरपुर होते हुए सारंगढ़ तक बनने वाली इस सड़क से सारंगढ़ की दूरी 65 से घटकर महज 35 किलोमीटर हो जाती. जानकारी के अनुसार मास्टर प्लान में चंदाई से हरदी को जोड़ते हुए नया बाइपास मार्ग का निर्माण भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है. इस सड़क से लोग बसना से सीधे रायगढ़ जा सकेंगे.

सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा..

सड़क बन जाने से बसना से सारंगढ़ की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी. फोरलेन होने से जल्द ही बसना से सारंगढ़, रायगढ़ पहुंचा जा सकता है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. और वाहन दुर्घटना में कमी आयेगी.


अन्य सम्बंधित खबरें