पार्षद का गला दबाकर डंडे से मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामल... - CG Sandesh

पार्षद का गला दबाकर डंडे से मारपीट, जानिये क्या है पूरा मामला

थाना महासमुंद अंतर्गत पिटियाझर में तालाब जाने के रास्ता पर लकडी का गोला अडा दिया है कहकर मारपीट करने से मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र चन्द्राकर वार्ड न0 23 का  पार्षद है. 30 अक्टूबर को शाम 06.00 बजे वार्ड न0 12, 23 में भ्रमण कर रहा था. जहाँ पिटियाझर तालाब के रास्ते पर मोहल्ले का योगेन्द्र चन्द्राकर ने लकडी का गोला अड़ा दिया है.

उसी बात को लेकर शाम करीब 07.00 बजे राजेन्द्र ने योगेन्द्र से कहा कि क्यो तालाब जाने के रास्ता पर लकडी का गोला अडा दिया है. जिसपर योगेन्द्र ने तुम कौन होते हो मुझे बोलने वाले कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा. जिसे मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुये लकड़ी का डण्डा से पार्षद राजेन्द्र के पीठ में मारपीट किया जिससे उसे चोट लगा है. और योगेन्द्र के द्वारा अपने हाथ से राजेन्द्र के गले को दबाने से खरोज लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें