परिवारिक विवाद को लेकर पत्नी से गाली गलौच, मारपीट
थाना महासमुन्द अंतर्गत वार्ड न0 13 स्टेशन पारा में परिवारिक विवाद को लेकर पत्नी से गाली गलौच मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 27 अक्टूबर के रात्रि 08.00 बजे खुशबु देवांगन का पति दुर्गेश देवांगन काफी शराब पीया हुआ था.
परिवारिक विवाद को लेकर खुशबु देवांगन को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगा. जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये बाल पकडकर खिचने लगा और घर के सामने गली पर पड़ा ईट का टुकडा से खुशबु देवांगन के साथ मारपीट किया.
बताया गया कि मारपीट करने से खुशबु देवांगन को चोट लगा है एवं बाल खिचने से खुशबु देवांगन के कान के पास एवं सिर में दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें