लापरवाही पूर्वक चलाकर पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन को मारी कट, बाल-बाल बचे दुर्घटना होने से, मामला
थाना महासमुन्द ग्राम बिरकोनी में कंटेनर वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज. मिली जानकारी के अनुसार पवन तिवारी जो कि पुलिस विभाग के द्वारा अधिग्रहित वाहन स्कार्पियो का चालक है. वह 30 अक्टूबर को पुलिस बल के साथ रोड पेट्रोलिंग पर एनएच 53 रोड मे थाना पटेवा से चौकी घोडारी के लिये निकला था.
और पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बिरकोनी कोंदा ढाबा के सामने करीब 12:30 बजे पीछे से आ रही कंटेनर क्र0 HR 55 Y 6924 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मानव जीवन को संकाटापन्न में डालते हुये अचानक पवन तिवारी के स्कार्पियो वाहन को कट मारकर आगे निकल गया, जिससे वे लोग दुर्घटना होने से बच गये. नहीं तो निश्चित ही जान-माल की हानि हो सकती थी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें