मोटर सायकल ने मारी ठोकर, सायकल सवार के गिर गए 4 दांत, मामला ... - CG Sandesh

मोटर सायकल ने मारी ठोकर, सायकल सवार के गिर गए 4 दांत, मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत नयापारा वार्ड नं0 4 में मोटर सायकल से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि रेवा राम साहू का पुत्र कोणार्क साहू 26 अक्टूबर के सुबह 09:30 दुकान गया था.

दुकान जाते समय रेवा राम का पुत्र को मोहल्ले का निखिल चंद्राकर अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया. जिससे कोणार्क को नाक में मुंह में ठुड्डी में चोट आया है. एवं मुह के चार दांत गिर गए एवं सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के मोटर सायकल चालाक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें