छोटा हाथी के चपेट में आने से मौत
थाना सांकरा अंतर्गत जामजुडा के पास छोटा हाथी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक उमेश बेटकार अपने घरेलु काम से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 6437 डीलक्स से भगतदेवरी आ रहा था. इसी दौरान जामजुडा के पास भगतदेवरी की ओर से आ रही छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GH 0637 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड एक्सीडेंट कर दिया जिससे उमेश को चोट आई. वॉर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें