प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु ... - CG Sandesh

प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 05 नवम्बर को

प्रयास आवासीय विद्यालयों में  वर्ष 2020-21 में कक्षा 09वीं में प्रवेश परीक्षा गुरूवार 05 नवम्बर 2020 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित शासकीय आदर्श बालक/कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित होगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं सावधानी का पूरा ध्यान रखते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए जिन पात्र विद्यार्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त हुआ है वह निर्धारित तिथि को परीक्षा समय से एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होेगें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें