कार छिपाने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, कांग्रेस नेत्री के बेटे ने कुचला था ग्रामीणों को
मालगांव हादसा मामले में सहआरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मी पर घटना के बाद आरोपियों और उनकी कार को छिपाने सहित पुलिस विभाग को अनजान रखने का आरोप है। गरियाबंद एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी बादल सुखदेवे को निलंबित कर दिया है। इस मामले में कुल मिलाकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोप है कि सोमवार रात कांग्रेस नेत्री के बेटे ने कार से दर्जन भर
लोगों को कुचल दिया था। घटना में 5 साल के एक बच्चे की मौत होने के साथ-साथ
आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या
और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों
ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया था।
जानकारी के मुताबिक घटना के
दिन रावण दहन के बाद ग्रामीण अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ढाबे पर खाना
खाकर लौट रहे कार सवार 4-5 युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि थोड़ी देर
बाद युवक फिर लौट और तेज रफ्तार कार से ग्रामीणों को कुचलते हुए भाग निकले।
घटना में 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए थे।