सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही - CG Sandesh

सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही

महासमुंद पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि बी0टी0आई0 रोड गार्डन के पास नारायण ध्रुव नामक व्यक्ति रूपये पैसा का हारजीत का सट्टा खेला रहा था. जिसे मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुये सट्टा लिखते एक व्यक्ति को पकडे.

पुलिस ने बताया कि पुछताछ करने पर वह अपना नाम नारायण ध्रुव पिता स्व0 रमेशर ध्रुव उम्र 25 वर्ष सा0 वार्ड न0 18 गोड पारा महासमुन्द का रहने वाला बताया. जिसके पास से तीन नग सट्टा पट्टी जिसमे अंको के सामने रूपया पैसा का दाव लिखा है, 1855 रूपये का सट्टा पट्टी लिखा हुआ है, एक नग डाट पेन, नगदी रकम जुमला 350 रूपया को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें