तालाब जाने का रास्ता बंद कर दिये हो, तोपचंद हो गये हो कहकर म... - CG Sandesh

तालाब जाने का रास्ता बंद कर दिये हो, तोपचंद हो गये हो कहकर मारपीट

थाना महासमुंद अंतर्गत पिटियाझर में तालाब जाने का रास्ता बंद कर दिये हो तोपचंद हो गये हो कहकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र चन्द्राकर दिनांक 30 अक्टूबर को शाम 06.30 बजे लगभग खेत से आकर भरत चंद्राकर के घर सामने गेंदु यादव, प्रताव वर्मा, गोकुल हार्वेस्टर से धान कटवाने के संबंध में आपस में बातचीत कर रहे थे. उसी समय राजेन्द्र चंद्राकर अपने मो0सा0 से आया और तालाब जाने का रास्ता बंद कर दिये हो तोपचंद हो गये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा.

जिसे योगेन्द्र के द्वारा गाली देने से मना करने पर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा योगेन्द्र चन्द्राकर के पास जानवर भगाने के लिए रखे डंडा को छीनकर डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर तेरे पुरे परिवार को भी जान से खत्म कर दूंगा कहकर मारपीट किया.

मारपीट से योगेन्द्र चन्द्राकर के दोनो पैर के जांघ में चोंट का निशान है, और दर्द हो रहा है. उसके बाद 112 को फोन करने पर फिर से मारपीट किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें