तुम तास खेलने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

तुम तास खेलने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर मारपीट

थाना तुमगाँव अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में तुम तास खेलने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर के रात्रि 08.30 बजे नथमल कुर्रे अपने भतीजे भुनेश्वर को उसकी मां सावित्री बाई के साथ खाना खाने हेतु बुलाने खैरझिटी के स्कुल मैदान में गया था. जहाँ पर गांव के कुछ लोग मनोरंजन तास खेल रहे थे.

जिन्हें नथमल कुर्रे के द्वारा तास खेलने से मना किया तो हेमलाल साहू एवं सूरज साहू ने तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर दोनों व्यक्ति मां बहन की गंदी गंदी गाली दिये और एक राय होकर नथमल कुर्रे को हाथ मुक्का से मारपीट किये हैं. जिससे नथमल कुर्रे के नाक में चोट एवं दोनों कानों में दर्द है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें