महासमुंद : सीएमएचओ का पदभार लिया डाॅ. मंडपे ने, कहा कोविड कं... - CG Sandesh

महासमुंद : सीएमएचओ का पदभार लिया डाॅ. मंडपे ने, कहा कोविड कंट्रोलिंग होगी प्राथमिकता

”जिला स्वास्थ्य सेवाओं में हुए हालिया बदलाव के बाद जिले के सबसे अनुभवी चिकित्सक डाॅ. एन. के. मंडपे ने शनिवार को बतौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले वे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, कुष्ठ एवं एड्स नियंत्रण जैसे कार्यक्रमों के जिला नोडल अधिकारी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महासमुंद में खण्ड चिकित्सा अधिकारी भी रह चुके हैं”

शनिवार 31 अक्टूबर 2020 को जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभार में बदलाव हुआ। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. एन. के. मडपे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर आसीन हुए। कार्यभार ग्रहण करते ही डाॅ. मंडपे ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की वैश्विक महामारी का प्रकोप शांत नहीं हुआ है। ऐसे में, उनकी प्राथमिकता जिले में कोरोना वायरस संक्रमण एवं नियंत्रण रोकथाम को लेकर ही रहेगी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार अनुभवी चिकित्सकीय दल के सहयोग से यह कार्य संपादित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने ने जिला स्तर पर अध्ययन कर अब तक की परिस्थितियों का अवलोकन किया है और इसके आधार पर आगामी रणनीति तय कर क्रियान्वयन किया जाएगा।


बता दें कि वर्ष 1957 में जन्में डाॅ. मंडपे की पहली पोस्टिंग बस्तर सम्भाग में हुई थी। जिसके महज एक वर्ष बाद से ही वे जिला महासमुंद में सेवाएं प्रदाय कर रहे हैं। इस दौरान वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महासमुंद में लगभग 10 वर्षों तक खण्ड चिकित्सा अधिकारी रहे, साथ ही उन्होेंने जिला स्तर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, कुष्ठ रोग एवं एड्स नियंत्रण जैसे कार्यक्रमों में जिला नोडल अधिकारी का अनुभव अर्जित किया। दिनांक 25 सितम्बर 2020 को वे सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद पर आसीन हुए, वहीं हाल ही में शनिवार दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में डाॅ. मंडपे प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक इन दोनों ही पदों का कार्यभार सम्हालेंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड स्तर के समस्त चिकित्सकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें