सट्टा खिलाने वाले पर कार्यवाही.
महासमुंद पुलिस ने मुखबीर के सूचना पर सट्टा खिलाने वाले पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि राजू ध्रुव अपने घर सामने वार्ड नं0 16 शिव मंदिर के पास महासमुंद में लोगो से रूपये पैसा का हारजीत का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा था.
जिसे उसके घर के सामने घुम घुम लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर डाट पेन से अंको का सट्टा पट्टी लिखते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू ध्रुव पिता सेवक राम ध्रवु उम्र 30 साल के पास से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग डाट पेन नगदी रकम जिसमें नगदी रकम 11 नोट 10 रूपये का 110 रूपये एवं 20 रूपये का 15 नोट 300 रूपये एवं 50 का 04 नोट 200 रूपये जुमला रकम 610 रूपया मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का धारा 4 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से कार्यवाही किया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें