देवर से पूर्व झगड़ा विवाद को लेकर पति पत्नी से मारपीट
थाना महासमुंद अंतर्गत वार्ड नं0 8 में देवर से पूर्व झगड़ा विवाद को लेकर पति पत्नी से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 1 नवम्बर को रात 10.00 बजे लक्ष्मी यादव अपने परिवार सहित घर पर थी. उसी समय विक्की ठाकुर, सुनील मिश्रा, समीर खान लक्ष्मी यादव घर के दरवाजे के पास आकर लक्ष्मी यादव के देवर को नागेश यादव कहां है कहकर पूछने लगे.
तथा पूर्व झगड़ा विवाद को लेकर नागेश यादव को घर से निकालों कहकर बोलने लगे. जिसे घर पर नही है बोलने पर उक्त तीनों एक राय होकर लक्ष्मी यादव को मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने लगे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लक्ष्मी यादव से मारपीट करने लगे. एवं बीच बचाव करने आये लक्ष्मी यादव के पति अशोक यादव को भी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.