सेवा करनी है तो विवादों में समय न गंवाएं, रखें समर्पण
जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार ने कहा कि शासकीय सेवा करने का लक्ष्य सबसे उत्तम है, बशर्ते आप अंतिम दिन तक तटस्थ रह कर अनुकरणीय आदर्शों पर अमल करते रहें। जीवन में बहुतेरे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, हर मोड़ पर नई चुनौती होती है, लेकिन यही असली परीक्षा है। अगर आप इसमें पास हो गए तो समझो कि सेवा का पुण्य आपको जरूर-जरूर मिलेगा।
हर काम को करेें पूरी लगन से
सेवा
काल में बहुतेरे ऐसे दायित्य भी मिलते हैं जो प्राथमिक तौर पर देखने में
अट-पटे से लगते हैं, लेकिन जब आप उनका क्रियान्वयन शुरू करते हैं तो
धीरे-धीरे सब आसान हो जाता है। इसके लिए हमें चाहिए कि छोटे-बड़े सभी का
सम्मान करें, उनकी योग्यता को परखें और उनके रूचिकर विषयों पर उनसे सहयोग
लें। देखते ही देखते लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा। ऐसा मेरा अपना अनुभव है।
संदीप ताम्रकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महासमुंद (छ.ग.)
15 वर्षों से कर रहे हैं उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व
वर्ष
2005 से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आला अधिकारी हैं। क्रमशः कबीरधाम,
धमतरी, दुर्ग एवं महासमुंद में बतौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक कई उपलब्धियां
अर्जित कर चुके हैं। जिनमें ‘मौसमी बीमारियों से रोकथाम एवं पीड़ितों की
सेवा, रेडक्रॉस सोसायटी में ‘निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण, ‘विशाल रक्तदान
शिविर‘ का सफल आयोजन, ‘जननी सुरक्षा योजना‘ संचालन में सराहनीय योगदान एवं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला दुर्ग में की गई पहल सहित जिला महासमुंद में
अभियान नवजीवन के तहत ‘कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य‘ के लिए
माननीय राजनीतिज्ञों सहित उच्चाधिकारियों के प्रशासकीय अमले से सम्मानित हो
चुके हैं।