परेशानी : बैंक में रुपए खत्म होने से सैकड़ों किसान करते रहे ... - CG Sandesh

परेशानी : बैंक में रुपए खत्म होने से सैकड़ों किसान करते रहे घंटों इंतजार, कई बिना पैसे लिए ही वापस लौट गए

जिला सहकारी बैंक में रुपए समाप्त होने के कारण किसानों को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, वहीं कई किसान बिना रुपए निकाले ही खाली हाथ वापस लौट गए । वे किसान जिला सहकारी बैंक के अधिकारी व कर्मचारी के रवैये से परेशान थे। बता दें कि इन दिनों किसानों की भीड़ जिला सहकारी बैंक में लग रही है। सरकार ने समर्थन मूल्य के तीसरी किश्त की राशि किसानों के खातों में जमा कर दी है। अब किसान त्यौहारी सीजन को देखते हुए रुपए निकालने बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना को देखते हुए प्रबंधन ने रुपए वितरण को लेकर कोई भी तैयारी नहीं की है।

किसान बिना सोशल डिस्टेंसिंग के यहांं खड़े व बैठे हैं। हालांकि प्रबंधन ने अलग-अलग गांव के किसानों को रुपए निकालने के लिए समय तो दिया है, लेकिन बैंक परिसर में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है । ज्ञात हो कि रविवार को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सरकार ने जिले के 1,28719 किसानों के खाते में बोनस की तीसरी किश्त 130 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए जारी कर दी है। कब किस सोसायटी के किसानों को भुगतान: बैंक ने बोनस राशि वितरण की जो सुविधा रखी है उसके अनुसार मंगलवार को नायकबांधा, खट्टी, पिटियाझर, बुधवार को बेलसोंडा, कनेकेरा और खम्हरिया, गुरूवार को झालखम्हरिया, बरोंडाबाजार, खम्हरिया, शुक्रवार को बेलसोंडा, कनेकेरा और पिटियाझर और शनिवार को नायकबांधा सोसायटी के तहत आने वाले गांव के किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

रुपए समाप्त होते ही चिल्लाने लगे किसान,

एक्सिस बैंक से रुपए नहीं आने के कारण मची अफरा-तफरी

जिला सहकारी बैंक में किसानों को रुपए दिया जा रहा था, लेकिन दोपहर 1 बजे रुपए खत्‍म हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को हुई अफरा-तफरी। किसान चिल्लाने लगे और भीड़ बैंक के अंदर बढ़ने लगी। किसानों को गार्ड बाहर निकाल रहे थे, लेकिन किसान बैंक के बाहर नहीं जा रहे थे। इधर, संबंध में बैंक के प्रबंधक ने केशव शर्मा ने बताया कि एक्सिस बैंक से जिला सहकारी बैंक में कैश आता है, जो अभी तक नहीं आया है। पूर्व में रखे 20 – 30 लाख रुपए थे, उसे किसानों को वितरण किया जा रहा था। उसी दौरान रुपए समाप्त हो गए। एक्सिस बैंक के मैनेजर का जानकारी दे दी गई है, जैसे ही रुपए आएंगे उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक भीड़ होने के कारण इस बार वितरण को लेकर ग्रामीणों को तिथि दी गई है। तिथिवार ग्रामीण आकर रुपए निकाल रहे हैं।

लाइन लगाकर खड़े रहे, 3 घंटे बाद भी नहीं मिली राशि

ग्राम कोसरंगी के किसान हिरेन्द्र कुमार साहू, मीनराम एवं अरंग के किसान घनश्याम चंद्राकर ने बताया कि वह राजीव गांधी न्यास योजना के तहत तीसरी किस्त की राशि निकालने जिला सहकारी बैंक आए हुए है। वे सुबह से बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े है, लेकिन अभी तक रुपए नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बैंक में रुपए खत्म होने के कारण वह पिछले तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बैंक प्रबंधन द्वारा रुपए की व्यवस्था नहीं कर पाई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें