शराब के गंध बारे में बोलने पर महिला समुह के सदस्यों को दी अश... - CG Sandesh

शराब के गंध बारे में बोलने पर महिला समुह के सदस्यों को दी अश्लील गाली, उपसरपंच को दी जान से मारने की धमकी.

1 नवंबर 2020 को शाम 07:00 बजे गांव में स्वमच्छता अभियान के तहत ग्राम लाफिंनकला में गाँव की महामाया समुह की महिलाएं भ्रमण कर रहे थी. तब उन्हें गांव के पूरन साहू के घर के पास शराब के गंध आने लगी. जिसे महिला समुह सदस्यों द्वारा बोलते हुए आगे निकल गयी. लेकिन पूरन साहू समूह के सदस्यों की बात सूनकर उनके पीछे-पीछे आ गया और सभी महिला समुह के सदस्यों को अश्लील शब्द बोलने लगा.

अश्लील शब्द बोलने पर जब महिलाएं इसका विरोध की तो मां बहन की गालिया देने लगा. तब महामाया समिति की अध्यक्ष सुखम पटेल ने सरपंच हेमीन पटेल को फोन से सूचना दिया. जिसपर नेतन पटेल, उप सरपंच डूमन लाल साहू के साथ आया और पूरन साहू को समझाइस देने लगा. तो वह उन्हे भी मां बहन की बुरी बुरी गालियां देते जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर पुलिस ने आरोपी पूरन के विरुद्ध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें