18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

2 नवंबर 2020 को महासमुंद पुलिस ने ग्राम बम्हनी चिंगरौद रोड नाला किनारे एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस जब मुखबिर की सुचना पर ग्राम बम्हनी चिंगरौद रोड नाला किनारे पहुंची तो वहां एक व्यक्ति जो सफेद लाल रंग थैला रखा था वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम मिथलेश साहू पिता कुशल साहू उम्र 22 साल सा0 बम्हनी का निवासी बताया. जिसकी तलाशी लेने पर संदेही मिथलेश साहू के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर एक सफेद लाल रंग के थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी 180-180 ml. भरी हुई जुमाला 3240 ml कीमती 1440 रूपया रखे मिला. जिसे जप्त कर आरोपी मिथलेश साहू का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से कार्यवाही किया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें