ई-मेगा कैम्प : किसानों को सब्जी बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड का किया गया वितरण
जिले में विगत दिवस ई-मेगा कैम्प का सफल आयोजन किया गया।
ई-मेगा कैम्प के नोडल अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग को भी प्रतिभागिता
सुनिश्चित करने को कहा गया था। जिसके तारतम्य में ई-मेगा कैम्प के माध्यम
से जिले में संचालित उद्यानिकी विभाग की योजना नदी कछार, तटों पर लघु सब्जी
उत्पादक समुदायों को प्रोत्साहन योजना वर्ष 2020-21 के तहत् चयनित
महासमुन्द विकासखण्ड के 10 कृषकों इनमें ग्राम बड़गांव निवासी रामकुमार
पटेल, नंदू पटेल, प्यारेलाल, मंथीर पटेल, भैया राम,
आधार एवं बाबूलाल तथा ग्राम खमतराई निवासी काम्ता, मनहरण लाल एवं मनसुख धु्रव को सब्जी बीज टमाटर, बैंगन, मिर्च,
फूलगोभी, पत्तागोभी आदि वितरित किया गया है।
इसके
अतिरक्ति विभाग द्वारा विकासखंड महासमुन्द एवं बसना के कुल 04 कृषकों इनमें
ग्राम जोगीडीपा निवासी हरिहर, अमृत सिंग तथा ग्राम पठियापाली
निवासी राजेन्द्र कुमार साहू और पुष्पेन्द्र को बैंक से
उद्यानिकी फसलों की खेती हेतु किसान क्रेडिट कार्ड तैयार कर प्रदाय किया
गया, जिससे किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती करने के लिए ऋण के रूप में
आर्थिक सहायता मिल सकें और वे सफलता पूर्वक उद्यानिकी खेतीं कर सके।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें