महासमुदं : 26 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी
महासमुंद जिले में मंगलवार 3 नवम्बर को 591 कोरोना
संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई। जिसमें 26 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट
पॉज़िटिव आयी है। आज की जाँच आरटीपीसीआर से 8, ट्रू नाट से 6 और एंटीजन से
577 टेस्ट किए गए। सर्वाधिक सरायपाली विकासखण्ड 9, महासमुंद और बसना
विकासखण्ड मैं 6-6, बागबहारा में 4 जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव पाए
गए। वही पिथौरा विकासखण्ड से केवल एक कोरोना पॉज़िटिव आया है।
ज़िला
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया
गया कि जिले में अब तक कुल 4842 कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 4181
स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें। आज 18 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह
ठीक हो कर अपने घर गए। आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या
592 है और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें