ऑनलाइन  के माध्यम से जन्म-मृत्यु का शत्-प्रतिशत् होगा पंजीयन... - CG Sandesh

ऑनलाइन के माध्यम से जन्म-मृत्यु का शत्-प्रतिशत् होगा पंजीयन, सभी ग्राम पंचायतों के द्वारा स्थानीय स्तर पर होगी शुरूआत

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने ऑनलाइन जन्म-मृत्यु पंजीयन कराने के संबंध में निर्देशित किया गया था कि माह नवम्बर 2020 से जन्म-मृत्यु का शत्-प्रतिशत् पंजीयन सभी ग्राम पंचायतों के द्वारा स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन के माध्यम से किया जाए। इस संबंध में जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु पंजीयन के अंतर्गत किए जाने वाले पंजीयन भारत के महारजिस्ट्रार नई दिल्ली के पोर्टल www.crsorgi.gov.in  में ऑनलाइन किया जा रहा है।

जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन को ऑनलाइन करने के लिए सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) के लिए लाॅगिन आईडी एवं पासवर्ड तैयार कराकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, बसना एवं पिथौरा को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीयन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया का एक विडियो क्लिप भी सभी जनपद पंचायतों को प्रेषित किया गया है। जन्म-मृत्यु का पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं समाधान के लिए डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट श्री राजू वर्मा के मोबाईल नम्बर 90981-82830 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें