महासमुंद : आज 35 लोगों  की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी... - CG Sandesh

महासमुंद : आज 35 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी

महासमुंद जिले में आज बुधवार 4 नवंबर को 35 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । सर्वाधिक महासमुंद विकासखंड से 12, बसना ब्लॉक से 11 सरायपाली से 5 और पिथौरा से 7, कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है । बागबहारा से एक भी केस नहीं आया है । इनमें 20 पुरुष और 15 महिलायें शामिल है । इसमें सबसे कम उम्र का 8 वर्ष का बालक और 65 वर्ष की महिला है ।
जिले में आज को 880 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई । जिसमें 35 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 8 ट्रू नाट से 168 एंटीजन से 704 टेस्ट किए गए ।

आज एक्टिव मरीज़ों की संख्या 589 है । आज तक कुल केस 4877 आए । इनमें से 4218 पूरी तरह स्वास्थ्य होकर सुरक्षित अपने घर पहुँच गए है । आज 37 कोरोना पॉज़िटिव ठीक होकर गए है । आज एक कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति की मृत्यु की खबर है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें