कलेक्टर गोयल ने गौठानों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जोर, कलेक्टर ने नवागांव के स्व सहायता समूह की महिलाओं और चरवाहों से की चर्चा
कलेक्टर
कार्तिकेया गोयल ने कल बसना विकासखण्ड के माॅडल
गौठान नवागांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोधन न्याय योजना के
क्रियान्वयन का जायजा लिया और गौठानों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर
देते हुए आजीविका के संभावना पर अधिकारियों से चर्चा किया। अधिकारियों ने
बताया कि यह गौठान 13 एकड़ क्षेत्र पर स्थित हैं, जिसमें
03 एकड़
पशुओं के लिए बनाया गया है तथा 10 एकड़
चारागाह जमीन हैं। यहां 11 पक्की वर्मी बेड बनाया
गया है।

जिससे वर्मी कम्पोस्ट खाद निकालने की शुरूआत महिला स्व-सहायता
समूह की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा यहां वर्मी वाॅश
भी निकाले जा रहे है। जिसे प्रति लीटर 25 रूपए
की दर से विक्रय किया जाता है। यह फसलों के लिए काफी लाभदायक हैं। इस राशि
को गौठान समिति के खातें में ही जमा किया जाता है।
कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और चरवाहों से चर्चा की। इस दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गौठान मंे उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के अलावा सब्जी उत्पादन और घर के पुरानी साड़ियों से पैरदान एवं अन्य अनुपयोगी सामग्रियों से झालर एवं सजावटी सामग्रियां बनाई जाती है। इस पर कलेक्टर ने उनके द्वारा बनाए गए सामग्रियों की बिक्री के लिए मार्केट उपलब्ध कराने को कहा। गोबर विक्रेता मदन पटेल से पूछा कि उन्हें गोबर का पैसा खातें में मिला है या नहीं। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्व में बेचे गए गोबर का एक हजार रूपए की राशि प्राप्त हो चुका हैं। गोयल ने अधिकारियों को गौठान के गोबर खाद को गोबर खाद एप्प पर आॅनलाईन एण्ट्री कराने तथा स्व-सहायता समूह की सदस्यों को रजिस्टर में रिकाॅर्ड अपडेट रखनें और वर्मी कम्पोस्ट को समिति में ही बेचनें को कहा। गौठानों में ग्रामीणों द्वारा लाये जाने वाले गोबर को सुरक्षित तरीके से रखने के उपायों पर जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने गांव पर 05 एकड़ में बनाए जा रहे आॅक्सीजोन का भी अवलोकन किया। इस पर उन्होंने आॅक्सीजोन में और अधिक पेड़-पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने आॅक्सीजोन में फिसल पट्टी, ओपन जिम एवं तालाब में प्रकाश व्यवस्था करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुणाल दुदावत, कृषि विभाग के उप संचालक एस.आर. डोंगरे सहित अन्य जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।