महासमुंद : 70 लोगों  की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी,  ... - CG Sandesh

महासमुंद : 70 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी, अब तक 4200 से ज़्यादा पूरी तरह स्वस्थ होकर घर गए

महासमुंद जिले में गुरुवार 5 नवंबर को 70 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। सर्वाधिक महासमुंद विकासखंड से 23, सरायपाली से 15, बसना ब्लॉक से 13, बागबहारा से 10 और पिथौरा से 9 कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है ।

जिले में गुरुवार को 1186 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई। जिसमें 70 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। आज की जाँच आरटीपीसीआर से 38 ट्रू नाट से 5 एंटीजन से 775 टेस्ट किए गए ।

आज एक्टिव मरीज़ों की संख्या 627 है। आज तक कुल केस 4947 आए । इनमें से 4248 पूरी तरह स्वास्थ्य होकर सुरक्षित अपने घर पहुँच गए है। आज 31 कोरोना पॉज़िटिव ठीक होकर गए है। आज एक कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति की मृत्यु की खबर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें