ट्रक के द्वारा 11 केव्ही एवं एलटी पीसीसी विधुत पोल के क्षतिग... - CG Sandesh

ट्रक के द्वारा 11 केव्ही एवं एलटी पीसीसी विधुत पोल के क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज

थाना महासमुन्द अंतर्गत नयारावण भाठा में वाहन ट्रक के द्वारा 11 केव्ही एवं एलटी पीसीसी विधुत पोल के क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि एल.आर.सिदार छत्तीसगढ़ राज्य विधुत वितरण कम्पनी मर्यादित महासमुन्द में A.E के पद पर कार्यरत है. 04 नवम्बर के रात्रि करीब 10.00 बजे उसके फोन से सूचना आई कि एक हाईवा वाहन क्रमांक CG04JD9852 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नयारावण भाठा वार्ड नं 30 के रावण मैदान के पास रोड किनारे के 11 केवी बिजली खम्भा को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे खम्बा टूट कर तार वगरैह क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे पूरे मोहल्ले की विधुत सप्लाई बाधित हुआ. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279 भादवि0 139 विधुत अधि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया


अन्य सम्बंधित खबरें