जेसीबी वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी मामला दर्ज - CG Sandesh

जेसीबी वाहन ने मोटर सायकल को ठोकर मारी मामला दर्ज

थाना महासमुन्द अंतर्गत ग्राम बरबसपुर में जेसीबी वाहन द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 05 नवम्बर को करीबन 11.00 बजे कुशल कोसले अपने घर से मोटर सायकल क्रमांक CG04ML4347 से अपनी बेटी कु. रूबी कोसले के साथ गांव के शासकीय राशन दुकान में राशन लेने जा रहा था, कि गांव के रेखू राम चन्द्राकर के ब्यारा के सामने जेसीबी वाहन का चालक जेसीबी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कुशल कोसले के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर भाग गया.

एक्सीडेन्ट से कुशल कोसले और उसकी बेटी मोटर सायकल सहित गिर गये. गिरने से कुशल कोसले के मस्तक, बांया गाल, बांया कंधा, एवं बांया पैर घुटना एवं दांया हाथ के पंजा में चोट आया है एवं एक दांत हिल रहा है दर्द हो रहा है. उसकी बेटी कु. रूबी के बांया घुटना में खरोच आया है दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें