6 जुआरियो के विरुद्ध मामला दर्ज  - CG Sandesh

6 जुआरियो के विरुद्ध मामला दर्ज

तुमगांव पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कुछ लोगों को रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर बिजली खंभा रोशनी के नीचे बाजार चौक गढसिवनी में 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर गढसिवनी पहुंचकर जहां पर जुआडियान मन्नू लाल साहू उम्र 25 वर्ष, महेश्वर साहू उम्र 22 वर्ष, राजकुमार सोनकर उम्र 30 वर्ष, मोहित कुमार साहू उम्र 35 वर्ष, महादेव सोनकर उम्र 30 वर्ष, कृष्ण कुमार साहू उम्र 39 वर्ष साकिनान गढसिवनी थाना तुमगांव जिला महासमुन्द को घेराबंदी कर पकड़े. जिनके पास एवं फड से जुमला रकम 7030 रूपये एवं 52 पत्ती तास मिलने पर जप्त किया गया. मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें