महासमुदं : आरक्षक शंकर का दिव्यांगों की दीवाली में चार चांद लगाता हुआ यू ट्यूब वीडियो हुआ वायरल, पहली कमाई बतौर प्राप्त हुए 24 हजार रुपये
जिला महासमुन्द पुलिस परिवार के डॉयल 112 पटेवा में कार्यरत जवान शंकर नायक का दिव्यांग जनों की मदद करता हुआ वीडियो जनमानस में काफी प्रशंसा की जा रही है। पूरी कहानी कुछ यूं है कि जिला महासमुन्द में ड्यूटीरत जवान शंकर ने अपने नाम से एक यू ट्यूब चैनल Shankar Nayak की शुरुआत की । उक्त यू ट्यूब चैनल में कई स्थानीय लोकप्रिय वीडियो, धार्मिक स्थल, वन्यजीव, शैक्षिक, स्वास्थ्यगत आदि किस्म के वीडियो को यू ट्यूब उपभोक्ताओं ने काफी सराहा। जिससे यू ट्यूब की ओर से मिलने वाली पहली कमाई बतौर शंकर नायक को 24 हजार 34 रुपये प्राप्त हुए।
शंकर अपनी नाम के अनुरूप ही सहयोगी, जरूरतमंदों का मददगार और काफी मानवता से ओतप्रोत इंसान है। नायक जी वर्तमान में डायल 112 में अपनी महत्वपूर्ण जनसेवा कार्य मे तैनात है। यू ट्यूब से मिलने वाली अपनी उक्त 24034 रुपये की राशि को शंकर जी ने दीवाली पूर्व जरूरतमंद दिव्यांग जनों की मदद के लिए स्व मुहिम चलाई। उन्होंने अपने अलग अलग स्थान पर ड्यूटी के दौरान मिलने वाले दिव्यांग जनों को राशि भेंट करते हुए उनके चेहरों में मुस्कान लाने की छोटी सी मुहिम का श्री गणेश किया।
इस दौरान जवान शंकर नायक द्वारा राजधानी रायपुर के 3, पिथौरा के 2, खल्लारी के 1, मुगई माता के 1 तथा पाली के 1 कुल 8 दिव्यांग जनों को कुल 24,034 रुपये की राशि भेंट कर दीवाली की अग्रिम बधाई देते हुए उनके चेहरों में मुस्कान बिखरने की एक अनुक्रमणीय पहल की।
यू ट्यूब दर्शक उक्त आरक्षक जवान शंकर नायक की इस दरियादिली, मानवीय भाव और सेवा भाव की जमकर तारीफे कर रहे है। महासमुन्द के पुलिस जवानों द्वारा बनाए गए whatsApp ग्रुपों में भी सहकर्मी शंकर को सैल्यूट और पीठ थपथपाई जा रही है।